ब्लाक संसाधन केंद्र जसवंतनगर पर मूक बधिर, मानसिक, शारीरिक, बहु विकलांग और दृष्टि बाधित बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के उद्देश्य से खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एबीआरसी जसवंतनगर राकेश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर किया। चित्रकला प्रतियोगिता में मूक बधिर बच्चों में राधा प्रथम, मोहिनी द्वितीय, खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं। 50 मीटर मेढक दौड़ में मानसिक मंद बच्चों में शिवकुमार प्रथम, मोहित द्वितीय, अमित तृतीय, 50 मीटर मानसिक मंद बच्चों में आदित्य प्रथम रहे।
50 मीटर दौड़ बालक वर्ग मानसिक मंद बच्चों में आजाद प्रथम, राम द्वितीय, चंदन तृतीय, 50 मीटर नीबू चम्मच दौड़ बालिका वर्ग मूक बधिर बच्चों में सोनाली प्रथम, राधा द्वितीय, निता तृतीय, साफ्ट बाल थ्रो शारीरिक विकलांग संदीप प्रथम, शिवानी द्वितीय, प्रभाकर तृतीय रहे।
म्यूजिक चेयर रेस बालिका वर्ग मूक बधिर में मोहिनी प्रथम, शिवानी द्वितीय, आदित्य तृतीय रहीं। बॉची बाल थ्रो मानसिक मंद में शैलेंद्र, शिवम, अजय प्रथम तथा प्रशांत, हरिओम, रामजी द्वितीय। गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता में सुधा प्रथम, अंशिका द्वितीय स्थान पर रहें।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार निगम के अलावा जितेंद्र सिंह यादव, मनोज धाकरे, लाली देवी, सत्यनारायण प्रसाद, अनिल कुमार, दिलीप कुमार पटेल, अवधेश कुमार, अशोक कुमार, नरेंद्र सिंह यादव, उमेश चंद्र, प्रमोद कुमार व प्रहलाद कुमार आदि मौजूद रहे।