फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लखना से आगरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रोडवेज परिवहन निगम ने होली पर्व को देखते हुए नगर पंचायत लखना से आगरा के लिए बस सेवा शुरू की है। अभी तक क्षेत्र के लोगों को आगरा की बस पड़ने के लिए हाईवे या जिला मुख्यालय आना पड़ता था।
विज्ञापन

इटावा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि यह बस प्रतिदिन सुबह 5:45 बजे बाईपास तिराहे से आगरा के लिए रवाना होगी। सुबह 10 बजे आगरा पहुंचेगी। वापसी में यह बस आगरा से सुबह 11 बजे चलकर शाम चार बजे लखना बाईपास पहुंचेगी। इस बस सेवा के शुरू होने से लखना, बकेवर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को आगरा में आसानी होगी। एआरएम के मुताबिक फिलहाल यह बस एक फेरा लगाएगी। अगर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है तो आने वाले समय में बस बस के फेरे बढ़ाएंगे। उन्हें होली पर यात्रियों के बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें