इटावा। आयुर्विज्ञान संस्थान के स्थापना दिवस पर कई महा व्यक्तित्व को याद किया। लेकिन, जिनके प्रयासों से इस संस्थान की स्थापना हुई उनका एक बार भी नाम नहीं लिया गया। यहां तक कि उनके शिलान्यास व उद्घाटन के शिलापट तक ढंक दिए गए। यह आरोप लगाते हुए सपाइयों ने उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम की निंदा की।
पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इष्टिकापुरी नाम के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महाकवि, कवि, आदिवासी मसीहा आदि को याद किया। उनके साथ कई बार के सांसद, विधायक और रक्षामंत्री के साथ ही प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रह चुके स्व. मुलायम सिंह को भी याद किया जाना चाहिए था।
आयुर्विज्ञान संस्थान को स्थापित करने में उनके प्रयासों को भुलाया नहीं जा सकता। जिला महासचिव वीरभान सिंह भदोरिया वीरू, उदयभान सिंह यादव, सर्वेश शाक्य, लाखन सिंह जाटव, जिला उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, जिला प्रवक्ता विक्की गुप्ता, जिला सचिव प्रवीण कुशवाहा, जिला सचिव दीपी सिंह, जिला सचिव संतोष राठौर, संतोष राजपूत, गौरव यादव सुंदरपुर, अरविंद यादव, विवेक यादव, बृजेश यादव लाला, दीपू यादव, विक्की यादव, राजेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।