फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सीटों की वेटिंग

विज्ञापन
फोटो संख्या 13 प्लेटफार्म नंबर एक पर स्क्रीन लगाते कंपनी के कर्मचारो - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। ट्रेनों में दिल्ली और मुंबई जाने के लिए लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिससे वेटिंग चार्ट में इजाफा हो रहा है। वहीं कानपुर की ओर स्थिति सामान्य हैं।
विज्ञापन

25 मार्च से 31 मई तक के देशव्यापी लॉकडाउन के बाद एक जून से ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। अगस्त के महीने में इटावा रुककर जाने वाली ट्रेनों में खासकर दिल्ली और मुंबई जाने वाली सभी ट्रेनों में सीटों की वेटिंग संख्या बढ़ती जा रही है। हालात यह है की महानंदा एक्सप्रेस में वेटिंग ही बंद ही गई है। इटावा से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में इस समय गोमती एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, पूर्वा है। जबकि मुंबई जाने वाली ट्रेनों में अवध एक्सप्रेस के अलावा साप्ताहिक गाजीपुर-बांद्रा एक्सप्रेस है। इन ट्रेनों में गोमती में 28 अगस्त तक 67 वेटिंग, वैशाली में 60 वेटिंग है, जबकि महानंदा एक्सप्रेस में वेटिंग ही बंद हो गई। मुंबई जाने वाली ट्रेनों में अवध एक्सप्रेस में 50 वेटिंग है। साप्ताहिक गाजीपुर-बांद्रा में भी यही स्थिति है। जबकि हावड़ा-जोधपुर में 35 वेटिंग है।
रिजर्वेशन पर्यवेक्षक एम लाल ने बताया इस समय रोजाना 90 से 100 तक करीब रिजर्वेशन फार्म भर रहे हैं। लॉकडाउन से पहले करीब 400 रिजर्वेशन फार्म रोज भरे जाते थे। अभी दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। कानपुर की ओर स्थित सामान्य है।
विज्ञापन

इनसेट
स्क्रीन से पता चलेगी ट्रेन और सीटों की स्थिति
प्लेटफार्मों पर ट्रेनों के आने का समय और कोच की स्थिति बताने के लिए स्क्रीन लगाने का कार्य चल रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक पर 23 तथा प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 पर 26-26 कोच इंडिकेटर लग चुके हैं। प्लेटफार्म नंबर एक पर एसएलडीबी ( सिग्नल लाइन डबल फेस बोर्ड) लगाने का कार्य चल रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक पर 2 तथा 2 और 3 पर 3 स्क्रीन लग रही है जिससे यात्रियों को दूर से ही आने वाली ट्रेन, नंबर, समय और सीटों का पता चल जाएगा। छोटी स्क्रीन भी लग चुकी है जिससे पुल से उतरने और चढ़ने वाले यात्रियों को ट्रेनों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें