ऊसराहार। थाना क्षेत्र के नगला ढीपा निवासी 35 वर्षीय गर्भवती चंद्रकांती पत्नी राजीव दिवाकर को अत्यधिक रक्तस्राव से हालत बिगड़ने पर मंगलवार को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि उसके मायके वाले उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
रास्ते में ही मौत होने पर परिजन शव को लेकर गांव वापस आ गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया गर्भवती को ज्यादा ब्लीडिंग होने पर उसे इलाज के लिए ले जाया गया था। परिजनों ने बताया कि चंद्रकांती को पांच माह का गर्भ था। अचानक ब्लींडिग की शिकायत होने पर हालत बिगड़ती चली गई। वहीं मायके वालो ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।