फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जिला अस्पताल की डिजिटल एक्सरे मशीन हुई ठीक, मरीजों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल की डिजिटल एक्सरे मशीन में शुक्रवार को आई तकनीकी खराबी शनिवार को दूर हो गई। इससे मरीजों की काफी राहत मिली। 200 से ज्यादा लोगों ने एक्सरे कराया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। प्रतिदिन औसतन 1000 से अधिक मरीज ओपीडी में में पहुंचते हैं। डिजिटल एक्सरे मशीन खराब होने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच कुछ मरीजों को बाहर से एक्सरे कराना पड़ा। शनिवार सुबह आठ बजे मशीन चालू हो जाने के बाद एक्सरे होने शुरू हुए। शनिवार को 202 मरीजों ने एक्सरे कराया।
शाहगंज निवासी अरशान खान ने बताया सुबह 10 बजे से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। पैर मुड़ा रहता है। डाॅक्टर को दिखाने के बाद एक्सरे के लिए बैठे हैं। लगभग 200 लोगों के बाद नंबर आ पाएगा। भदामई के राजकुमार ने बताया कल एक्सरे मशीन खराब हो गई थी। इससे आज अधिक भीड़ एकत्रित हो गई है। पैर में फ्रेक्चर हो गया था। प्लास्टर कटवाकर एक्सरे करवाने आए हैं। सुबह से इंतजार कर रहे हैं। उनका 152 वां नंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन





मशीन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। जानकारी होने पर संबंधित कंपनी को सूचित किया था। कंपनी के टेक्नीशियन ने मशीन की जांच कर ठीक कर दिया है।

डाॅ. एमएम आर्या, सीएमएस, पुरुष जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें