फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौतरफा अतिक्रमण के कारण आवाजाही दूभर

Sun, 11 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा बकेवर के एक मात्र चौराहे पर अतिक्रमण के चलते दिनभर जाम की स्थिति रहती है। इससे राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर नगर पंचायत प्रशासन को फोर्स उपलब्ध नहीं होने से अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन


चौराहे के चारों मार्ग अतिक्रमण की चपेट में हैं। लोगों ने दुकानें इतनी आगे कर रखी हैं कि पैदल निकलना भी मुश्किल है। आलम यह है कि दुकानों के अंदर से कहीं ज्यादा सामान बाहर सड़क पर पसरा रहता है। फुटपाथ ही नहीं, सड़क तक इन दुकानदारों ने कब्जा जमा रखा है। ऐसे में दोपहिया वाहन सवारों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।

इटावा रोड की ओर यह अतिक्रमण मैजिक गाड़ी की मरम्मत करने वाले दुकानदारों ने कर रखा है। वह मरम्मत वाले वाहनों को मनमर्जी से आड़ा-तिरछा खड़ा कर लेते हैं। लखना रोड पर बिल्ंिडग मैटेरियल की दुकानें अतिक्रमण के लिहाज से राहगीरों के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं। बालू, मौरंग के ढेर सड़क पर ही लगा रखे हैं।
विज्ञापन


अतिक्रमण को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने तीन बार अभियान चलाने का मन बनाया। लेकिन फोर्स उपलब्ध न होने से यह चल न सका। करीब एक पखवाड़ा पूर्व ईओ मोनिका उमराव अतिक्रमण हटाने के लिए गईं तो लोगों ने उन्हें घेर लिया।

वह सहायता के लिए पुलिस को फोन करती रहीं। लेकिन चंद कदम की दूरी पर मौजूद थाना पुलिस उनके पास नहीं पहुंची। इसके बाद वह भी अपनी टीम को लेकर वापस लौट गईं।
विज्ञापन


इस संबंध में ईओ उमराव ने बताया कि अभी तक सैफई महोत्सव की वजह से अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। अब जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें