फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में मिला लापता कार चालक का शव

Sat, 10 Jan 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में जुटी नोएडा पुलिस ने लापता कार चालक का शव शनिवार को यहां सेंगर नदी से बरामद कर लिया। लुटेरों ने कार लूटने के बाद ड्राइवर की हत्या कर शव सेंगर नदी में फेंक दिया था।
विज्ञापन


जांच में जुटी नोएडा पुलिस भरथना तक जीपीएस सिस्टम की लोकेशन से पहुंची थी। लूटी गई कार को इलाहाबाद पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। शव मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

बीते दो दिनों से नोएडा पुलिस कस्बे में डेरा जमाए थी। पुलिस हर रोज सेंगर नदी पुल के आसपास छानबीन कर रही थी। शनिवार को नोएडा पुलिस को कामयाबी मिली और उसने नदी से शव बरामद किया। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी दी। नदी से मिला शव इलाहाबाद जिले के गांव गोपालीपुरा पोस्ट धनपुरा निवासी संजय कुमार पुत्र हरि राधेश्याम का बताया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संजय कुमार नोएडा की एक ट्रेवेल्स एजेंजी में कार का ड्राइवर था। 26 दिसंबर को कुछ लोगों ने एजेंसी पर जाकर स्विफ्ट डिजायर कार को कानपुर के बच्चन मंडल के नाम पर बुक किया। संजय उक्त लोगों के साथ कार लेकर कानपुर की ओर रवाना हो गया।

दो दिन बाद भी जब कार वापस नहीं आई तो गाड़ी मालिक ने ड्राइवर संजय के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन मोबाइल फोन स्विच ऑफ रहा। खोजबीन के बाद कार मालिक ने 29  दिसंबर को नोएडा के थाना सेक्टर 24 में कार व चालक के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

उधर 29 दिसंबर को ही पुलिस ने इलाहाबाद के धूमनगंज में लावारिस हालत में खड़ी कार बरामद कर नोएडा पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस लापता ड्राइवर की तलाश में लगी थी। पुलिस ने कार में लगे जीपीएस की लोकेशन ली तो पाया कि कार भरथना के सेंगर नदी पुल पर करीब एक घंटा तक खड़ी रही है।

इसके बाद दो दिन पहले पुलिस यहां पहुंची और छानबीन की। पुलिस को आशंका थी कि ड्राइवर की हत्या के बाद लुटेरों ने शव को यहीं कहीं पर फेंका है। जांच में जुटी नोएडा पुलिस ने शनिवार की सुबह करीब 10 बजे चालक का शव नदी में खड़ी झाड़ियों के बीच से बरामद कर लिया।

पास से ही उसके जूते वह जैकिट भी बरामद की। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने कार मालिक के साथ मृतक के परिवारीजनों को सूचना दी। नोएडा से आए दरोगा अंतपाल सिंह यादव ने बताया कि लुटेरों ने कार किराए पर लेकर चालक की हत्या करके शव यहां फेंका है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें