सालिमपुर गांव में आग से जलकर राख हुआ झोपड़ी में रखा सामान
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के ग्राम सालिमपुर में जानवरों की झोपड़ी में जलती ढिबरी गिरने से आग लग गई। आधा दर्जन से अधिक बकरियों की जलकर मौत हो गई। आग बुझाने में दो युवक भी झुलस गये। झोपड़ी से आग लग गई और पास के मकान में आग लग गई, जिससे घर गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया ।
ग्राम सालिमपुर निवासी दयाराम पुत्र कालू राठौर ने बताया कि बुधवार देर शाम घर के बाहर जानवारों की झोपड़ी में अचानक जलती ढिबरी गिर जाने से आग लग गई। झोपड़ी में 6 बकरियों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य जानवर भी आग की चपेट में आने सेे झुलस गये। जानवरों को बचाने गये 22 वर्षीय रवि कुमार पुत्र दयाराम, 13 वर्षीय अंकित पुत्र कमलेश कुमार भी गंभीर रूप से झुलस गए। आग की लपटों ने घर को भी कब्जे में ले लिया।
किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। रवि की हालत अधिक बिगड़ जाने से उसे इलाज के लिए पहले इटावा फिर वहां से आगरा भेजा गया। भरथना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं दयाराम ने बताया कि आग से उनकी घर गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। कानूनगो जगदीश यादव मौका-मुआयना किया।