ऊसराहार (इटावा)। नगला बड़ा गांव में मामूली बात पर देवरानी और जेठानी में विवाद हो गया। सूचना मिलने पर देवरानी के मायके से छह-सात लोगों ने आकर जेठानी की पिटाई कर दी। बीचबचाव करने पर ससुर को भी पीटा।
पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया है। एसएसपी ने थानेदार को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद को कुछ लोग तूल देने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)