फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: साइकिल से कैलादेवी करौली के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 5 साइकिल से करौली रवाना होते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन

साइकिल से कैलादेवी करौली के लिए रवाना हुए श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। कैलादेवी करौली मंदिर के दर्शन के लिए जसवंतनगर से छह श्रद्धालु सोमवार को साइकिलों से राजस्थान के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान की धर्मशाला, कैस्त से सुबह करीब 11 बजे अपनी यात्रा शुरू की। सभी भक्त साइकिल से सफर करते हुए राजस्थान के करौली स्थित प्रसिद्ध कैलादेवी मंदिर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं में वीर सिंह, हरिशंकर, शरण सिंह, टिंचू, उदल सिंह और बृजेश शामिल हैं। यात्रा शुरू करने से पहले श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर माता कैलादेवी के दर्शन की कामना की। इसके बाद सभी लोग साइकिल लेकर करौली के लिए निकल पड़े। श्रद्धालुओं ने बताया कि माता कैलादेवी के प्रति उनकी गहरी आस्था है। इसी आस्था और भक्ति के चलते उन्होंने साइकिल से मंदिर तक जाने का संकल्प लिया है। उनका उद्देश्य रास्ते में आने वाली कठिनाइयों की परवाह किए बिना माता के दरबार तक पहुंचकर दर्शन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें