फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखना के कालिका देवी मंदिर पर उमड़े हजारों श्रद्घालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को लेकर मंदिर पर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए अनलॉक-1 में खुले लखना के कालिका देवी मंदिर को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

हालांकि दूरदराज जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर बंद होने की जानकारी न होने के चलते यहां शनिवार को भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। एक साथ हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित कर वापस भेजने में पुलिस को भी काफीमशक्कत करनी पड़ी।
प्रशासन के निर्देश के बाद थाना पुलिस ने मंदिर जाने वाले रास्ते पर कई जगह बैरियर लगा रखे हैं। इसके बावजूद शनिवार को श्रद्धालु मंदिर तक पहुंच गए। कई लोग अपने बच्चों का मुंडन कराने परिवार के साथ आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद धार्मिक स्थलों के खोलने की घोषणा के बाद एक जून से लखना में माता कालिका देवी का मंदिर खोला गया था,
परंतु पहले शनिवार को ही भारी भीड़ पहुंचने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मंदिर को बंद कर दिया था। तब से यह मंदिर बंद है। फिलहाल यह भी निश्चित नहीं है कि मंदिर कब तक बंद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें