फोटो संख्या 26 भरथना में अतिक्रमणकारियों को चिन्हित करते एसडीएम इंद्रजीत सिंह
- फोटो : ETAWHA
सार्वजनिक भूमि पर भवन निर्माण सामग्री फैलाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चिन्हित कर नोटिस दिया गया।
एसडीएम इंद्रजीत सिंह ने पालिका व खनन विभागीय की टीम के साथ नगर क्षेत्र में सड़क व फुटपाथ पर गिट्टी, मौरंग व सरिया आदि भवन निर्माण सामग्री फैलाकर बैठे दुकानदारों पर शिकंजा कसा।
इस दौरान टीम ने आजाद रोड, मंदिर दानसहाय, गिरधारीपुरा, मंडी रोड पर भवन निर्माण सामग्री का व्यापार करने वाले करीब एक दर्जन दुकानकारों को चिन्हित कर नोटिस दिए गए।
एसडीएम ने कहा कि आगामी तीन दिन के अंदर सभी अवैध रूप से फैली भवन निर्माण सामग्री हटा लें। अन्यथा अब मुनादी कराई जाएगी।
एसडीएम ने बताया कि मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण से प्रतिदिन कई बड़ी दुर्घटनाएं घटित होती हैं।
नगर पालिका प्रशासन व खनन विभाग द्वारा नोटिस जारी करवाए गए हैं। इस दौरान टीम में खनन निरीक्षक बृजबिहारी, ईओ रामआसरे कमल, चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।