फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई टूटने से चार घंटे प्रभावित रहा ट्रेन रूट

Wed, 11 Mar 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रूट पर कंचौसी और झींझक रेलवे स्टेशन के खंभा नंबर 1090-4 के पास बुधवार की रात को डाउन लाइन की ओएचई लाइन का तार टूट गया। इससे डाउन लाइन पर ट्रेन यातायात बाधित हो गया। यातायात बाधित होने के कारण रूट की सभी ट्रेनों को जहां का तहां रोक दिया गया।

ओएचई लाइन का तार टूटने से भरथना रेलवे स्टेशन पर मैनलाइन पर मालगाड़ी, साम्हो रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन में संगम एक्सप्रेस, मेन लाइन पर श्रमशाक्ति एक्सप्रेस को रोका गया। सुबह करीब 6:10 बजे के आसपास यातायात शुरू होने पर उक्त सभी ट्रेनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही इटावा रेलवे स्टेशन पर कोलकाता आनंद विहार एक्सप्रेस को रोका गया। ट्रेन को यहां साढ़े तीन बजे रोका गया जबकि 6:08 बजे रवाना किया गया। भदान रेलवे स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस को, संगम एक्सप्रेस को जसवंतनगर में, महानंदा एक्सप्रेस को सरायभूपत रेलवे स्टेशन पर तथा श्रम शक्ति एक्सप्रेस को कोरारा रेलवे स्टेशन के पास रोका गया। रेलवे के अनुसार करीब 4 घंटे तक अप लाइन पर यातायात बाधित रहा। जहां की तहां ट्रेनें खड़ी होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूछताछ खिड़की पर यात्रियों की भारी भीड़ ट्रेन की स्थिति जानने के लिए जमा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें