फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के अंदर नहीं आ सकेंगे वाहन

Wed, 11 Mar 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में जाम की समस्या आम हो गई है। कहीं प्राइवेट और डग्गामार बसें जाम का कारण बनती हैं तो कहीं चार पहिया वाहन व ऑटो से जाम लगता है। जाम की समस्या से पब्लिक को निजात दिलाने के लिए प्रशासन शहर में यातायात की नई व्यवस्था को लागू किया है। बुधवार को इस संबंध में पुलिस लाइन सभागार में एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में पुलिस अफसरों व मोटर आपरेटरों को नई ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी दी गई। एडीएम ने कहा कि गुरुवार 12 मार्च से शहर में नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इसके तहत भिंड-ग्वालियर जाने वाली प्राइवेट बसें सीजीएम चौराहा के पास पड़ी खाली जगह में खड़ी होंगी।

आगरा की ओर जाने वाली प्राइवेट बसें बीएसए दफ्तर के सामने खड़ी पड़ी जगह पर खड़ी होंगी। फर्रुखाबाद की ओर जाने वाली बसें अशोक नगर रहने क्रासिंग के पास खड़ी होंगी। इनका प्रवेश ओवरब्रिज पर प्रतिबंधित रहेगा। औरैया-कानपुर की ओर जाने वाली प्राइवेट बसें पुराना कट्टीघर पक्काबाग तिराहा के पास खड़ी होंगी। इसका बस स्टैंड तिराहा और शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा। जबकि मैनपुरी की ओर जाने वाली प्राइवेट बसें जेल वाले सैयद बाबा मजार के पास पड़ी खाली जगह पर खड़ी होंगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही शहर में भी वनवे मार्ग व्यवस्था लागू की गई है। शास्त्री चौराहा से नौरंगाबाद की ओर जाने वाले फोर व्हीलर व थ्री व्हीलर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। डाक खाना तिराहा हनुमान मंदिर के पास से नौरंगाबाद की ओर, नौरंगाबाद चौकी के पास से नौरंगाबाद चौराहा की ओर जाने वाले चार पहिया व तीन पहिया वाहन भी नहीं जा सकेंगे। सीओ कार्यालय चौराहा से पक्का तालाब की ओर, पुराना बस स्टैंड तिराहा से कटरा शमशेर खां, नया शहर की ओर तथा बस स्टैंड तिराहा से रामगंज की ओर एवं महेंद्रा एजेंसी तिराहा से रामगंज की ओर, गाड़ीपुरा चौराहा से तहसील की ओर तथा तकिया तिराहा से नया शहर की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन


चार पहिया व तीन पहिया वाहनों पक्का तालाब चौराहा से पुरबिया टोला होते हुए तथा पक्काबाग से रामलीला रोड गाड़ीपुरा होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। बैठक में एसडीएम सदर महेंद्र कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वरचंद्र, सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा, एआरटीओ, कोतवाल, टीआई सहित मोटर आपरेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें