फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ट्रेन के ठहराव की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के महाप्रबंधक की बैठक में राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव ने रखी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के साथ शुक्रवार को प्रयागराज रेल मंडल क्षेत्र के लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों की बैठक में समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव ने इटावा जंक्शन पर स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रुकवाने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए सुबह 5:30 बजे 20801 मगध एक्सप्रेस के बाद केवल 9:30 बजे 12419 गोमती एक्सप्रेस उपलब्ध है, जबकि इसके बाद शाम 3:30 बजे 15483 महानंदा एक्सप्रेस आती है। सुबह 5:30 बजे से शाम 3:30 बजे के बीच गोमती एक्सप्रेस ही एकमात्र प्रमुख ट्रेन है, जिसमें प्रतिदिन लगभग एक हजार दैनिक यात्री सफर करते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, जो कानपुर से चलकर सीधे अलीगढ़ रुकती है और लगभग सुबह 11 बजे इटावा से गुजरती है, का इटावा स्टेशन पर ठहराव कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने 12987 अप एवं 12988 डाउन अजमेर–सियालदह एक्सप्रेस का इटावा स्टेशन पर ठहराव कराने की भी मांग की। ताकि इटावा के यात्रियों को अजमेर के लिए सीधी रेल सेवा मिल सके। स्टेशन के बुनियादी ढांचे के संबंध में प्रो. यादव ने कहा कि फ्रेंड्स कॉलोनी की ओर नई स्टेशन बिल्डिंग बनकर तैयार है, लेकिन अभी तक चालू नहीं हुई है। यहां वृद्ध एवं दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए शीघ्र एस्केलेटर लगाए जाएं। साथ ही नई स्टेशन बिल्डिंग के पास बने नए फुटओवर ब्रिज को प्लेटफॉर्म-1 से जोड़ा जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि प्लेटफॉर्म-1 से प्लेटफॉर्म-2, 3, 4 और 5 को जोड़ने वाला पुराना फुटओवर ब्रिज बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। इसलिए इसे जल्द चालू कराया जाए। प्रो. यादव ने कहा कि इटावा रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 22 से 24 हजार यात्रियों का आवागमन होता है, जो प्रयागराज मंडल में प्रयागराज, कानपुर और अलीगढ़ के बाद चौथा सबसे व्यस्त स्टेशन है। इसके बावजूद प्लेटफॉर्म-1, 2, 3, 4 और 5 पर पर्याप्त टीनशेड नहीं हैं, जिससे बरसात के दौरान यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी प्लेटफॉर्मों पर पर्याप्त टीनशेड उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा प्लेटफॉर्म-1, 4 और 5 की लंबाई बढ़ाने की भी मांग रखी गई। उन्होंने कहा कि कई बार दिव्यांग और सामान्य श्रेणी के डिब्बे प्लेटफॉर्म से बाहर रह जाते हैं, जिससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने में परेशानी होती है। बैठक में प्रो. रामगोपाल यादव ने सैफई रेलवे स्टेशन पर अधिक ट्रेनों के ठहराव, स्टेशन के उन्नयन तथा वहां की बदहाल व्यवस्थाओं में सुधार की मांग भी प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें