फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवाजी शिक्षा की भावना और अंकिता अव्वल

Mon, 16 May 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
शिवाजी शिक्षा निकेतन के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के प्रबंधक शिव प्रसाद यादव व प्रधानाचार्य बेनीराम पाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा के आए परीक्षाफल को देख अधिकांश छात्र- छात्राओं के चेहरे खुशी से दमकते नजर आए। इंटरमीडिएट में नगर के शिवाजी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज ने जिले में लंबी छलांग भरी।
विज्ञापन


इस विद्यालय की भावना चौधरी ने 486 अंक हासिल कर प्रदेश में छठवां व जिले में पहला तथा अंकिता प्रजापति ने 485 अंक पाकर प्रदेश में सातवां व जिले में दूसरा स्थान पाया। यही नहीं इसी विद्यालय की अनुपम ने 483 अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान पाया। चौथा स्थान चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज संगम ने 478 अंक हासिल कर पाया।


बाबूराम सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज बकेवर की कल्पना तथा रणवीर सिंह मेमोरियल इंटर कालेज की अनन्या ने 477 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जिले में पांचवा स्थान पाया।
विज्ञापन



यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में 89.9 प्रतिशत छात्र- छात्राओं ने सफलता हासिल की। जिले में 23063 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 21889 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। 19679 परीक्षार्थी परीक्षा में सफल हुए। इंटर में जिले में प्रथम तीन स्थान पर शिवाजी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज की छात्राएं रही, जहां भावना चौधरी ने 97.2 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में छठवां स्थान पाया।


वहीं अंकिता प्रजापति ने 97 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में सातवां व जिले में दूसरा स्थान पाया। इसके अलावा इसी विद्यालय की छात्रा अनुपम ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान पाया।


जनपद में चौथे स्थान पर रहे चौधरी सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर के छात्र संगम बाबू ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि पांचवे स्थान पर बाबूराम सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज बकेवर की कल्पना व रणवीर सिंह मेमोरियल कालेज की अनन्या रहीं, जिन्होंने 95.4 प्रतिशत हासिल किए।


अर्चना मेमोरियल इंटर कालेज की लक्ष्मी चौहान व शिवाजी शिक्षा निकेतन की आकांक्षा तिवारी ने 95.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में छठवां स्थान पाया। सातवें स्थान पर शिवाजी शिक्षा निकेतन की दीक्षा राठौर रहीं। जिसने 95 फीसदी अंक पाए। आठवें स्थान पर अर्चना मेमोरियल की तनु शर्मा तथा रणवीर सिंह मेमो. की सेफिया व सपना रहीं, जिन्होेंने 94.8  प्रतिशत अंक पाए।


लालाराम इंटर कालेज चंपानेर की नेहा, अर्चना मेमोरियल की रहमत फिजां, एसएस सिंह इंटर कालेज चंद्रपुराशाला बकेवर की शालू तिवारी, शिवाजी शिक्षा निकेतन की आरती, आयुषी श्रीवास्तव, जया चौधरी, चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर के सचिन कुमार, बाबूराम सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज क ी दीपिका गुप्ता, रणवीर सिंह मेमोरियल कालेज के  कुलसुम अंसारी व सरिता यादव शामिल रही।

दसवें स्थान पर शिवाजी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज की इंदूपाल, चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर के रविकांत व रितिक कुमार तथा रणवीर सिंह मेमोरियल की दीक्षा ने पाया, जिन्होंने 94.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें