फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना संक्रमित सेवानिवृत्त शिक्षक की बुधवार को दिल्ली के एक्स में मौत हो गई। इकदिल निवासी वृद्ध को कई बीमारियां भी थीं। कोरोना की चौथी लहर में जिले में यह पहली मौत है, अभी तक नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

इकदिल के मोहल्ला छिपैटी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अविनाश मिश्रा (70) बीमार थे। उन्हें मधुमेह (शुगर) की बीमार भी थी। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर कानपुर के निजी अस्पताल ले गए। वहां सात मई को हुई जांच में वृद्ध कोरोना संक्रमित निकले। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। इस पर परिजन दिल्ली के एम्स दिल्ली ले गए थे। बुधवार को अविनाश की मौत हो गई।
कोरोना के नोडल अधिकारी/ एसीएमओ डॉ. बीएल संजय ने बताया कि चौथी लहर में यह जिले में पहली मौत है। अभी तक नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें छह स्वस्थ हो चुके हैं और दो होमआईसोलेट हैं। अविनाश की पत्नी की मौत हो चुकी है। दो बेटों में छोटा बेटा दिव्यांग है।
विज्ञापन

दूसरी लहर में गई थी 293 की जान
जिले में कोरोना संक्रमण से 297 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक 293 लोगों की मौत दूसरी लहर में हुई थी। तीसरी लहर में तीन और चौथी में एक व्यक्ति की मौत हुई है। तीसरी लहर में पहली मौत आठ जनवरी को 52 वर्षीय अधेड़ की हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें