फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संक्रमितों की मौत,131 स्वस्थ्य हुए,58 नए मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना संक्रमण थमता नहीं दिख रहा है। बुधवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। 58 नए संक्रमित रोगी मिले हैं। 131 संक्रमित बीमारी से जंग जीतकर स्वस्थ हुए हैं। जिले में अभी तक 13460 संक्रमित सामने आए हैं। 12360 स्वस्थ हो चुके हैं। 263 लोगों की जान जा चुकी है। अब एक्टिव केस 837 हैं।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली जांच रिपोर्ट में 20 महिलाओं समेत 58 संक्रमित मिले हैं। इनमें 19 शहर तथा 39 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। इन संक्रमितों में 21 लोगों ने 17 मई व 37 लोगों ने 18 मई को कोरोना की जांच कराई थी। वहीं, बुधवार को जिले में 2723 लोगों की कोरोना जांच हुई। इनमें 1606 लोगों ने एंटीजन एवं 1117 लोगों ने आरटीपीसीआर जांच कराई। जिले में अब तक 5 लाख 63 हजार 637 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।
उधर, भरथना में डॉ. अविनाश त्रिवेदी व लैब टेक्नीशियन पवन आदि ने सब्जी मंडी, महावीर नगर व सती मंदिर आदि में 50 से अधिक लोगों की कोरोना जांच की। इस दौरान कई व्यापारियों ने भी जांच कराई। पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने लोगों से मास्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही कोरोना टीका लगवाने की अपील की।
विज्ञापन

घर-घर जाकर तापमान व ऑक्सीजन लेवल चेक किया
बकेवर। नगर पंचायत बकेवर की दो टीमों ने बुधवार को शास्त्रीनगर, आदर्श नगर व नगला बनी में घर-घर जाकर लोगों के शरीर का तापमान एवं ऑक्सीजन लेवल चेक किया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने बताया इस कार्य के लिए नगर पंचायत कर्मचारियों की दो टीमें बनाई गई हैं। एक टीम शास्त्री नगर मोहल्ला तथा दूसरी टीम को आदर्श नगर व नगला बनी भेजा गया है। दोनों टीमें घर-घर जाकर लोगों का का तापमान और ऑक्सीजन लेवल चेक कर रही हैं। अभी कोरोना जांच के लिए किट उपलब्ध नहीं हुई है, किट मिलने पर एंटीजन टेस्ट भी चालू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वालों की प्राथमिकता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें