फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूक-बधिर बच्चों को पेड़ पौधों का महत्व बताया

Tue, 26 May 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा द्वारा संचालित मूक-बधिर बच्चों को एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैंप में कात्यायिनी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मूक-बधिर बच्चों को पेड़-पौधे का महत्व बताया गया। सोसाइटी की अध्यक्ष रश्मि भदौरिया तथा जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अर्चना सिन्हा ने कैंप परिसर में पौधे भी रोपे।
विज्ञापन


श्रीमती भदौरिया ने कहा कि प्राणी और वनस्पति जगत के बीच संतुलन बिगड़ने से कई वर्षों तक सूखा पड़ जाता है या बाढ़ आ जाती है। इन प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए पौधरोपण अभियान को युद्ध स्तर पर चलाने की आवश्यकता है।

जिला समन्वयक ने बच्चों से पेड़-पौधों को बारे में सवाल भी किए। इस मौके पर बच्चों को एक-एक कलम तथा टॉफी दी गई। रिसोर्स टीचर प्रहलाद कुमार ने संस्था के अध्यक्ष को पौधरोपण अभियान में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। बच्चों को पुरस्कृत करने पर उनका आभार भी जताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एएलसी के वार्डन रामकिशोर, अमरजीत कुमार तथा आईटी टीचर्स अनिल कुमार, सुनील कुमार, नीलेश कुमार, अवधेश कुमार, जबर सिंह, गनेश यादव, शालिनी पांडेय, अवधेश कुमार, संतोष कुमार आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें