फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चार दिन से लापता बालक का शव कुएं में पड़ा मिला

Thu, 22 Jun 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल (इटावा)। गांव नगला मोती से रविवार दोपहर को घर से लापता बालक का शव बुधवार को गांव के पास कुएं में पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्या की आशंका के चलते पुलिस शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन

गांव नगला मोती निवासी अवधेश कुमार का दस वर्षीय पुत्र सागर रविवार की दोपहर 11 बजे घर से खेलने के लिए निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बालक के बारे में जानकारी न मिल पाने के बाद अवधेश ने इकदिल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को गांव के लोग खेतों पर धान की रोपाई करने के लिए गए तो उन्होंने गांव के ही प्रमोद कुमार के खेत पर बने कुएं में बालक का शव पड़ा देखा। शव पड़ा होने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त सागर के रूप में की गई। जानकारी पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव मिलने की जानकारी सीओ सिटी अमित कुमार सिंह को दी। उन्होंने जांच पड़ताल की है। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। परिवार के लोगों ने बालक की हत्या कर शव को कुएं डाले दिए जाने की आशंका व्यक्त की है। सीओ सिटी अमित कुमार सिंह ने बताया बालक का शव कुएं से बरामद हुआ है। उसके शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या की गई या फिर किसी तरह से कुएं में गिरने से मौत हुई है। शव दो तीन दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें