फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खेत की नाली में पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। ऊसराहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक का शव सड़क किनारे खेत में बनी नाली में पड़ा मिला। शव की पहचान कीरतपुरा गांव निवासी राजीव बाथम (38) के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। परिजन के मुताबिक बिना किसी को बताए गुरुवार शाम को घर से निकल गया था जिसके बाद उसका शव मिलने की सूचना आई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने खिलचीपुर कदमपुर मार्ग के किनारे खेत में पानी जाने के लिए बनी नाली में एक शव पड़ा देखा। मृतक के भाई सत्यभान ने शव की पहचान की। सत्यभान ने पुलिस को बताया कि करीब छह माह पहले राजीव के सिर में गंभीर चोट लग गई थी जिसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्रित किए। शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
पुलिस का प्रथम दृष्टया अनुमान है कि युवक की मौत गिरने के कारण हो सकती है। मृतक के भाई ने बताया कि राजीव की शादी काफी पहले हो चुकी थी और उसके पांच बच्चे हैं। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें