फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा नदी के किनारे उलटा पड़ा मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
फोटो संख्या 07 मृतक हरविलास की फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के धरवार गांव में धान की सिंचाई करने गए एक किसान का शव सिरसा नदी के किनारे उलटा पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर धरवार चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

धरवार गांव निवासी हरविलास (45) पुत्र क्षत्रपाल कुशवाहा शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे घर से खेत पर धान की सिंचाई करने की कहकर निकला था।
इसके कुछ देर बाद अपने खेतों पर जा रहे गांव के ही राजकुमार ने उसके परिजनों को सूचना दी कि हरविलास मृत अवस्था में सिरसा नदी के किनारे पड़ा है।
मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पत्नी अंगूरी देवी का कहना है कि हरविलास की किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। हालांकि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक हरविलास के पांच बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कृष्णा 10 वर्ष, असलेखा 12 वर्ष, सिला आठ वर्ष, सुनीता छह वर्ष और अन्यया चार वर्ष की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें