फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 घंटे बाद मिला नहर में डूबे युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। पीएसी एटा बटालियन के गोताखोरों ने सोमवार को बाहरपुर पुल के पास से नहर में डूबे दिलशाद (18) का शव 21 घंटे बाद ढूंढ निकाला। शव नहर किनारे रेत में फंस गया था। दिलशाद का शव नहर से बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों व आसपास के लोगों ने दुखी परिजनों की किसी तरह संभाला।
विज्ञापन

भरथना कोतवाली क्षेत्र सरैया गांव निवासी दिलशाद रविवार को दोस्तों के साथ निचली गंग नहर इटावा प्रखंड में कर्वाखुर्द पुलिया के पास नहाने के लिए आया था।
जहां नहाते समय वह नहर में डूब गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई थी, लेकिन उसका पता नहीं चला था।
इसके बाद पीएसी की एटा बटालियन के गोताखोरों को बुलाया गया। सोमवार सुबह नहर में डूबे दिलशाद की तलाश फिर से शुरू हुई। सुबह करीब साढ़े 8 बजे घटना स्थल से लगभग तीन किलो मीटर दूरी पर नगला ऊमर के सामने बाहरपुर पुल से दिलशाद का शव नहर के रेत में फंसा मिल गया।
विज्ञापन

गोताखोरों को शव को नहर से बाहर निकाला। थाना प्रभारी के मुताबिक दिलशाद की मौत को लेकर परिजनों ने किसी तरह का आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें