फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एक्सल टूटने से कार में भिड़ी डीसीएम, ननद-भाभी घायल

Tue, 20 Oct 2026 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 18:: हादसे के बाद खड़ी दोनों क्षतिग्रस्त डीसीएम। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र में बाह मार्ग पर नएपुरा मोड़ के पास रविवार रात करीब 9:40 बजे डीसीएम का पिछला एक्सल टूटने से टायर फट गया। इससे बेकाबू हुई डीसीएम सामने से आ रही कार से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी डीसीएम भी आगे वाली डीसीएम से टकरा गई। हादसे में कार सवार ननद-भाभी घायल हो गईं।
विज्ञापन

पछायगांव निवासी सुधाकर यादव (24) ने बताया कि वह अपनी पत्नी लता (22), बहन रोशनी (16) और दो बेटों के साथ कार से घर लौट रहे थे। परिवार मां कालीबांह मंदिर में दर्शन करने के बाद उदी चौराहे की ओर से आ रहा था। इसी दौरान पछायगांव की तरफ से आ रही डीसीएम का नएपुरा मोड़ के पास पिछला एक्सल टूट गया और टायर फट गया। इससे डीसीएम बेकाबू होकर कार से टकरा गई।
पीछे से आ रही दूसरी डीसीएम भी आगे वाली डीसीएम में जा भिड़ी। टक्कर में कार सवार ननद-भाभी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद आगे वाली डीसीएम का चालक और खलासी मौके पर नहीं मिले। थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। चालक की तलाश की जा रही है।

फोटो 18:: हादसे के बाद खड़ी दोनों क्षतिग्रस्त डीसीएम। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें