फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स बेटियां आईं, बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ का संदेश सुनाईं

Fri, 29 Dec 2017 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
बाइकों के साथ खड़ीं महिला बाइकर्स। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
इटावा। महिला हेल्पलाइन 181 और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य के साथ निकलीं बाइकर्स बेटियां शुक्रवार को इटावा पहुंचीं। नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल में महिला संस्था सामाख्या की ओर से बाइकर्स बेटियों का स्वागत किया गया।  बाइकर्स बेटियों के जज्बे और आत्मविश्वास ने सभी को आगोश में भर लिया और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश गूंज उठा। रैली में कुल दस महिला बाइकर्स हैं जिनका नेतृत्व पल्लवी फौजदार कर रहीं हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला की महिला सशक्तिकरण मुहिम से जुड़ीं महिला बाइकर्स ने अपने इस अभियान को नाम भी ‘गूंज’ दिया है। बाइकर्स टीम ने अपने दूसरे चरण की शुरुआत धर्मनगरी मथुरा से की।  रैली शुक्रवार को आगरा, फिरोजाबाद होते हुए शुक्रवार को दोपहर करीब 3:15 बजे इटावा पहुंची। बाइकर्स रैली का नेतृर्त्व पल्लवी फौजदार कर रहीं है और बाइकर्स में नोएडा की सीमा सेठ, राजस्थान की तरुणा सिंह, सुजाता, मोनिका, चारु गुप्ता, निर्मलीनाथ, अनीता, कृष्णा और ऐनी शर्मा शामिल थीं। 

महिला बाइकर्स रैली में ट्रैफिक इंचार्ज के रूप में हिमांशु तिवारी साथ चल रहे हैं। टीम के साथ अमर उजाला की एक टीम भी साथ चल रही है जो वीडियोग्राफी करती चल रही है। टीम की ओर से आशीष और कुनाल दिल्ली से साथ चल रहे हैं, जो इटावा तक आए।  मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट शमशाद हुसैन ने बाइकर्स बेटियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और महिलायें मौजूद रहीं।
विज्ञापन


इस दौरान स्कूली बच्चों ने एकल नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मदर सेवा संस्था लखनऊ, सलोन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नुक्कड़ नाटक बेटियां का भावनात्मक प्रस्तुतिकरण किया गया। नुक्कड़ नाटक के लेखक /निर्देशक ट्वींकल श्रीवास्तव थे। नाटक मेें फिल्म कलाकार महेश चन्द्र देवा, रानू सिक्का, पूर्णिमा, सिद्धार्थ, जैसी गौतम, श्रीकांत गौतम, सौरभ गुप्ता, अमन वर्मा के अलावा वादक हर्ष ने अपनी विभिन्न भूमिकायें अदा कीं। 

कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल कल्याण विभाग और महिला सामाख्या संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। विश्व रिकार्डधारी बाइक राइडर पल्लवी फौजदार ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में ‘बेटी बचाओ...’ का संदेश देकर रैली 23 दिसंबर को बुलंदशहर से शुरू हुई थी। दूसरे चरण में मथुरा से शुरुआत की गई है। आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज होकर रैली कानपुर में 30 दिसंबर को पहुंचेगी।

उन्होंने बेटियों की राह में आने वाली मुश्किलों पर अपने अनुभव साझा किए।  कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम समन्वय/जिला संरक्षण अधिकारी महिला सामाख्या, औरैया की विनीता त्रिपाठी, संध्या तिवारी, माया, ललिता, अंकुर आनंद आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था में थाना फ्रेंडस कॉलोनी के एसआई नेत्रपाल सिंह के अलावा महिला सुरक्षा कर्मी विमला मिश्रा भी लगीं रहीं।
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें