फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कुएं में कूदी मां को बचाने में बेटी की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। होली के दिन पति के ऑटो चलाने निकल गया तो इससे नाराज पत्नी ने 60 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। शोर मचने पर सहेली के घर से लौट महिला की छोटी बेटी भी मां को बचाने के लिए कुएं में कूद गई। ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए महिला को तो निकाल लिया लेकिन उसकी बेटी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल की संयुक्त टीम ने चार घंटे के रेस्क्यू के बाद बेटी का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना बुधवार शाम लालपुरा गांव की है।
विज्ञापन

औरैया जनपद सीमा से सटे लालपुरा गांव निवासी पवन ऑटो चालक है। उसकी बड़ी बेटी मोहिनी ने बताया कि बुधवार को होली होने की वजह से घर में लोगों का आना-जाना लगा था। शाम के समय घर के काफी लोग ताऊ अखिलेश के मकान पर गए हुए थे। उसी समय पापा ने ऑटो ले जाने के लिए एक सवारी से बुकिंग ले ली। उन्हें जाता देखकर मां रेखा देवी ने उन्हें त्योहार पर घर रहने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माने और चले गए। इससे नाराज मां घर के पास बने कुएं में कूद गई।
इस बीच सहेली के घर से आ रही छोटी बहन भूमि (18) मां को बचाने के लिए कुएं में कूद गई। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। गांव के करन सिंह ने रेखा देवी को तो कुएं से बाहर निकाल लिया लेकिन भूमि ज्यादा गहराई में चली गई। सूचना पर थानाध्यक्ष विपिन मलिक और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। दोनों टीमों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद करीब रात साढ़े नौ बजे भूमि का शव निकाला। रेखा देवी को महेवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें