फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: इंजन में खराबी से इकदिल स्टेशन पर खड़ी हुई दरभंगा त्योहार स्पेशल

Thu, 12 Nov 2026 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर बुधवार शाम इंजन में तकनीकी खराबी आने से शकूरबस्ती से दरभंगा जा रही त्योहार स्पेशल ट्रेन इकदिल रेलवे स्टेशन पर खड़ी हो गई। ट्रेन के अचानक रुकने से रेलवे अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04098 बुधवार शाम इटावा रेलवे स्टेशन से गुजरने के बाद दरभंगा की ओर जा रही थी। इसी दौरान इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते ट्रेन को शाम करीब 7:05 बजे इकदिल रेलवे स्टेशन की डाउन लूप लाइन पर रोकना पड़ा। लोको पायलट ने इंजन में खराबी की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी।

स्टेशन मास्टर ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को भेजी। इसके बाद डाउन लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन अलग कर दरभंगा त्योहार स्पेशल ट्रेन में जोड़ने की व्यवस्था की गई। इंजन बदलने की प्रक्रिया के चलते ट्रेन फिलहाल इकदिल स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें