फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दो दिन से चक्कर लगाने के बाद भी नहीं मिल रहे सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 28 गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ता
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना कि डीएसी नंबर तो आया पर सिलिंडर नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
लवेदी। क्षेत्र के जैतपुरा स्थित इंडेन गैस गोदाम पर दो दिनों से गैस सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं। स्थिति यह है कि डीएसी नंबर आने के बावजूद लोगों को सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो रहे जिससे ग्रामीणों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। रोधी निवासी राम केसरी ने बताया कि आठ तारीख को उन्होंने मोबाइल से गैस सिलिंडर बुक किया था और डीएसी नंबर भी आ गया लेकिन 15 किलोमीटर दूर गोदाम के चक्कर लगाने के बावजूद सिलिंडर नहीं मिला है।
विज्ञापन

अवक्करपुर की पूजा दुबे भी सिलिंडर न मिलने से परेशान दिखीं। उन्होंने बताया कि उनकी बुक खो जाने पर गोदाम से सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है और रिपोर्ट लिखाने के लिए कहा जा रहा है। इसी प्रकार से शनिवार को एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने पहुंचे अन्य उपभोक्ताओं का कहना है कि वे दो दिन से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन इसके बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें