फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: युवक की मौत पर डिप्टी सीएमओ के कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन


शुक्रवार शाम कार की टक्कर से गई थी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत उदयपुरा के पास शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक यह कार डिप्टी सीएमओ के नाम दर्ज है।
नगला डूडे थाना किशनी मैनपुरी निवासी सरबरे नाथ ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि उसका भतीजा भोपीनाथ (35) शुक्रवार शाम बाइक से इटावा के दतावली स्थित एक अस्पताल में भर्ती चचेरी बहन शीला को देखने आ रहा था। शाम करीब सात बजे जैसे ही वह फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के अंतर्गत उदयपुरा गांव के पास पहुंचा अनियंत्रित कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार भोपीनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान शाम करीब पौने आठ बजे उसकी मौत हो गई थी। एसआई सत्यपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह कार डिप्टी सीएमओ के नाम दर्ज है। इस हादसे में डिप्टी सीएमओ को भी चोट आई हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें