फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से एक की मौत, तीन घायल

Sun, 05 Jul 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा के लिए तैयार हो रहे पंडाल में साउंड सिस्टम लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना जसवंतनगर के गांव रुकनपुरा में हुई। यहां सोमवार से श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो रही है। महिपाल सिंह (22) पुत्र श्रीकृष्ण जाटव निवासी गांव विलासपुर जसवंतनगर पेड़ों पर लाउडस्पीकर लगाने के लिए चढ़ा था। वहां से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। शाम करीब सवा छह बजे जब वह लाउडस्पीकर लगा रहा था तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

करंट लगने से महिपाल की मौके पर ही मौत हो गई। लाउडस्पीकर की केबिल से उतरे करंट की चपेट में आने से लईक खां पुत्र जफ्फार खां निवासी सराय खामा जसवंतनगर तथा बकरी चरा रहे कमल पुत्र श्याम सिंह, आदर्श पुत्र राकेश निवासीगण रुकनपुरा घायल हो गए। घटना के बाद से वहां पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बिजली विभाग के अफसरों को जानकारी देकर पावर कट कराया। इसके बाद तारों से चिपके युवक के शव को नीचे उतारा जा सका। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जबकि सभी घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें