फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विविध वेशभूषा में मुस्कान रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नुमाइश पंडाल में 10 दिसंबर को आयोजित हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता का परिणाम संयोजिका डा.ज्योति वर्मा ने मंगलवार को घोषित कर दिया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालयी टीमों के साथ- साथ ग्रामीण क्षेत्र महेवा ,बढ़पुरा, बसरेहर, सैफई, विचारपुरा, भरेह चकरनगर, परसौआ नागला गौर, केशोपुर कला, कुड़रिया आदि अंचलों से आई टीमों व बेटियों नें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में विविध वेशभूषा प्रदर्शन स्लोगन समेत पोस्टर बनाओ, अल्पना बनाओ एवं नृत्य नाटिका आदि विषयों पर छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विविध वेशभूषा प्रदर्शन में प्रथम पुरस्कार यंग जीनियस एकेडमी की छात्रा मुस्कान पाल को, द्वितीय पुरस्कार सवीक्षा प्राथमिक स्कूल कल्याणपुर, एवं तृतीय पुरस्कार इंदु प्राथमिक स्कूल परसना सैफई व अमृषा ने प्राप्त किया। स्लोगन समेत पोस्टर बनाओ कक्षा 6 से 8 कनिष्ठ वर्ग में आयोजित हुई। प्रथम स्थान शालिनी मिश्रा उच्च प्राथमिक स्कूल नगला गौर, द्वितीय मोनिका उच्च प्राथमिक स्कूल केशोपुरकला एवं तृतीय आकांक्षा कुशवाह यंग जीनियस एकेडमी व यशोदा उच्च प्राथमिक स्कूल चितभवन बसरेहर ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में 9 से 12 में प्रथम स्थान अनामिका संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी, द्वितीय दर्पना दीक्षित सुदिति ग्लोबल एकेडमी, तृतीय स्थान दिया आर्य कन्या इंटर कॉलेज व गुन अग्रवाल सुदिति ग्लोबल एकेडमी ने प्राप्त किया।
अल्पना बनाओ में प्रथम स्थान वंशिता यादव संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान कीर्ति सुभाष इंटर कॉलेज विक्रमपुर, तृतीय स्थान वैशाली सविता सेविन हिल्स ने प्राप्त किया। नृत्य नाटिका में कक्षा 6 से 8 में प्रथम स्थान सेविन हिल्स, द्वितीय स्थान रेनेसॉ एकेडमी तथा तृतीय स्थान थियोसोफिकल इंटर कॉलेज व उच्च प्राथमिक स्कूल विचारपुरा रहे। चकरनगर भरेह से आई टीम आओ आओ नाटक खेलें ने नाटक से सबका मन मोह लिया और विशेष स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 12 मध्यम वर्ग में प्रथम स्थान सेविन हिल्स ने, द्वितीय स्थान अर्चना मेमोरियल द्वितीय ने एवं तृतीय स्थान सुभाष इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें