फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों ने युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कस्बा लखना स्थित एक घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को न हटाने पर पड़ोसियों ने युवक को लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा लखना के कुम्हारन मुहाल निवासी दिनेश कुमार पुत्र प्रदीप कुमार ने बकेवर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे वह मोटरसाइकिल को घर के सामने खड़ा किए हुए था। तभी पड़ोसी दिलीप पुत्र राम नारायण व शैलेंद्र, अंकुश पुत्रगण राजू ने दरवाजे पर आकर गाली गलौज की। उसने मना किया तो उक्त लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें