नगर पालिका परिषद जसवंतनगर क्षेत्र में काम करने वाले सफाई कर्मी सफाई कार्य के दौरान यदि सीटी नहीं बजाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह बात नगर पालिका अध्यक्ष विमलेश यादव ने संविदा सफाई कर्मियों को बढ़े हुए मानदेय की चेक वितरण समारोह में कही।
इस दौरान उन्होंने 35 संविदा सफाई कर्मियों को 14910 रुपये प्रत्येक के हिसाब से 5 लाख 21 हजार 353 रुपये की चेक प्रदान की। बढ़ा हुआ मानदेय पाकर संविदा सफाई कर्मी खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामफल वाल्मीकि इसकी सराहना की।
साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संविदा सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाने के लिए 26 अक्तूबर 2013 को जो घोषणा की थी, उस पर शासनादेश जारी कर सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की ठेकेदारी प्रथा बंद किए जाने की मांग की।
इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि कप्तान सिंह के अलावा अभय राम यादव, नेम सिंह यादव, रवींद्र श्रीवास्तव, माया देवी वाल्मीकि, राशिद सिद्दीकी, रामसिया वाल्मीकि आदि मौजूद रहीं।