फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल दूर होगी बिजली किल्लत-मुलायम

Tue, 29 Dec 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को सैफई महोत्सव में फाग गायन का भरपूर आनंद लेने के बाद कहा कि लोकगीत ही असली गीत होता है। इस मौके पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि यूपी सरकार अपने जनता से किए वादे पूरे कर चुकी है। अगले साल वर्ष 2016 तक बिजली की किल्लत भी दूर हो जाएगी।  
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने फाग गायकों की जमकर हौसला आफजाई की। इस मौके पर उन्होंने अखिलेश यादव के कामकाज की प्रशंसा करते हुए कहा की सपा सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जा चुका है। दवाई और पढ़ाई सरकार ने मुफ्त कर रखी है। कई लाख युवाओं को नौकरी मिली है।

हालांकि अभी भी सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी ही है। सरकार इस समस्या के निदान में जुटी है। श्री यादव ने कहा कि यूपी सरकार ने जितने विकास कार्य कराए, उतने अन्य कहीं नहीं हुए। फिर भी इन विकास कार्यों का तो जिक्र नहीं होता बल्कि कानून व्यवस्था को लेकर हाय तौबा मचाई जाती है।
विज्ञापन


कई बार आपसी विवाद को लेकर भी मीडिया बेवजह का तूल दे देती है। सैफई महोत्सव के आयोजन पर उठने वाले सवालों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा की कुछ लोग महोत्सव को सिर्फ सैफई का बताते हैं। जबकि यह महोत्सव सभी का है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें