भरथना। भरथना-साम्हों रेलवे स्टेशन के बीच चढरौआ क्रासिंग के पास सीआरपीएफ के कमांडो की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। साम्हो चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे।
रविंद्र सिंह पुत्र खड़ग सिंह (35) निवासी ग्राम तलेसरा थाना गौंडा जनपद अलीगढ़ सीआरपीएफ में कमांडो के पद पर बनारस में तैनात था। वह सरकारी काम से अलीगढ़ सीआरपीएफ कार्यालय ट्रेन से जा रहा था। भरथना-साम्हों रेलवे स्टेशन के बीच क्रासिंग के पास ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हो गई। शव पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे साम्हो चौकी प्रभारी ने बताया कि उसकी जेब से 4260 रुपये, सेना की डायरी व कागजात प्राप्त मिले हैं।