फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन टूटी, फसल जली

Mon, 06 Apr 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अंतर्गत साम्हो क्षेत्र के गांव मेधूपुर में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से खेतों में तीन किसानों की आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

मेधूपुर गांव के तहत नगला चुन्नी की मड़ैया से निकली हाईटेंशन लाइन साम्हो स्थित नवोदय विद्यालय के लिए गई है।

सोमवार की दोपहर करीब एक बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर अचानक खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के ऊपर गिर पड़ा। तार टूटने के दौरान उठी चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग खेतों में फैल गई। खेत से उठती आग की लपटों को देखकर ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े।

इसी बीच इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीण आग को बुझा सके। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक मेधूपुरा निवासी हाकिम सिंह की तीन बीघा, रामस्वरूप की 2 बीघा, पंजीलाल की 3 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीण लायक सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गिरवर सिंह, रविचंद्र, मनोज कुमार, सीटू, बृजेश कुमार, रामसेवक, मोहित  सहित अन्य लोगों ने स्थानीय प्रशासन से तारों को हटाने की मांग की है। आग के बावजूद मौके पर देर तक दमकल नहीं पहुंची इससे लोगों में नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें