फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी बदमाश हत्थे चढ़ा

Sun, 08 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालक के साथ लूट व एक सवारी की हत्या के मामले में नौ साल से वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वर्ष 2009 में लुटेरों ने पचदेवरा नहर पुल के पास एक ट्रक चालक के साथ लूटपाट की थी।
विज्ञापन


ट्रक में बैठी सवारी ने विरोध किया था तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। छानबीन में पुलिस को सात आरोपियों के नाम पता चले थे। पांच को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जबकि राजू उर्फ राजवीर कठेरिया पुत्र रामप्रसाद निवासी सराय जलाल इकदिल पुलिस की पकड़ में नहीं आया। बाद में पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया।

रविवार की सुबह एसएसआई बृजेंद्र सिंह यादव गश्त पर थे कि सराय जलाल ओवरब्रिज के पास एक युवक पर संदेह होने पर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम राजू उर्फ राजवीर कठेरिया पुत्र रामप्रसाद बताया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष दिनेशचंद्र शर्मा ने बताया कि राजवीर उर्फ राजू कठेरिया ट्रक चालक के साथ लूट व हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। उसके पास से तमंचा-कारतूस मिले थे। उसका भाई गोपाल भी इस मामले में वांछित है, वह अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें