फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान सिपाही को गोली मारी,घायल

Fri, 25 Sep 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तकिया तिराहे के पास वाहनों की चैकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोकने पर बाइक पर सवार युवकों ने फायरिंग कर दी । फायरिंग में सिपाही गोली लगने से घायल हो गया । सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बाइक को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस बाइक सवारें की तलाश कर रही है। पुलिस पार्टी पर हुए हमले की जानकारी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाल विनोद यादव गुरूवार की शाम तकिया तिराहे पर अपने हमराह फोर्स के साथ वाहनों की चैकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान पक्का बाग की ओर से एक बाइक पर चार युवक आते दिखाई दिये पुलिस ने उन्हे रूकने का इशारा किया तो युवको ने बाइक मोड़ दी। इसी बीच कोतवाल के हमराह सिपाही देवेन्द्र पुत्र हेमचन्द्र सिंह ने उनका पीछा किया तो युवक बाइक छोड़ कर भागने लगे। देवेन्द्र को पीछे आते देख युवको ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी ।
विज्ञापन


फायरिंग में गोली देवेन्द्र के पैर में जा घुसी जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।घटना को अंजाम देने बाद युवक भाग निकले । फायरिग से पुलिस टीम में हडकंप मच गया। घायल सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाही को गोली मारकर घायल किए जाने की सूचना मिलने पर एएसपी लल्लन सिंह सीओ सिटी  शिवराज के अलावा  अन्य थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।

पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस युवकों की तलाश में जुटी है। सीओ सिटी ने बताया कि युवकों की तलाश में पुलिस की टीमों को लगाया गया है। सिपाही देवेंद्र को पैर में गोली लगी है। वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें