फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में एक्सप्रेस-वे पर कार में आग से जिंदा जला युवक

Wed, 20 Feb 2019 11:28 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर जलती हुई कार। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर येलो जोन (सुरक्षित एरिया) में रुकी कार देखते-देखते आग का गोला बन गई। उसमें सवार दिल्ली का युवक जिंदा जल गया। वह दिल्ली से लखनऊ अपनी ननिहाल जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन


घटना बुधवार सुबह छह बजे के आसपास की है। एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन से गुजर रहे एक लोडर के चालक ने ऊसराहार थाने के कौआ गांव के समीप येलो जोन में रुकी कार से धुआं उठते देखा। अन्य गुजरते लोगों का ध्यान उधर दिलाते हुए लोडर चालक ने करीब जाकर जैसे ही दरवाजा खोला, कार एकाएक आग की लपटों में घिर गई और देखते-देखते आग का गोला बन गई। ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स को बचाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सका। कार व सवार के पूरी तरह जल जाने के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका।

इस बीच वहां पहुंचे ऊसराहार थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने तकरीबन राख बन चुके शख्स को बाहर निकाला। सब कुछ जल जाने से शिनाख्त कराने का कोई सुराग नहीं मिला। नंबर प्लेट पर मौजूद कार के रजिस्ट्रेशन नंबर को परिवहन विभाग के एप पर डालकर सर्च किया गया तो पता चला कि कार और जिंदा जले शख्स का ताल्लुक दिल्ली से था। पुलिस के मुताबिक मृतक दिल्ली के मंगोलपुरी का रहने वाला असलम कुरैशी पुत्र मुस्तकीम था। फोन से दिल्ली घर वालों से संपर्क करने पर पता चला कि वह लखनऊ अपनी ननिहाल जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि लंबी दूरी के सफर में ब्रेक के लिए अक्सर लोग येलो जोन में गाड़ी रोकते हैं। अनुमान है कि असलम ने भी ऐसा ही किया होगा। गाड़ी का इंजन स्टार्ट रखकर ब्लोअर चलाते हुए सो जाने के कारण उसे शुरुआती धुएं का अहसास नहीं हुआ। बंद कार में किसी तरह की गैस बनना और ब्लोअर की हीट या वायरिंग में र्शाटसर्किट आग की वजह हो सकती है। पूरी तरह जल जाने से स्पष्ट नहीं हो सका कि कार डीजल अथवा पेट्रोल चालित थी या फिर गैस से चलने वाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें