फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Tue, 18 Dec 2018 11:50 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
ऋषभ की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत फर्रुखाबाद रोड पर बरालोकपुर के पास बिना हेलमेट लगाए स्कूटी से आ रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिर पर लगी चोट से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग जाने में सफल रहा। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला घासी निवासी निवासी प्रदीप कुमार यादव का 18 वर्षीय पुत्र ऋषभ मंगलवार की शाम को मामा नीटू के घर यदुवंश नगर इटावा आने के लिए स्कूटी से निकला था। जब वह चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरालोकपुर के पास पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर जा गिरा और हेलमेट न होने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक अपने वाहन को लेकर भाग जाने में सफल रहा।

हादसे की जानकारी मिलने पर एसओ चौबिया सतीश यादव मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। एसओ सतीश यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने  के बाद परिजन भी आ गए । ऋषभ की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें