फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरणकर निकाल रहे खून, पुलिस बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वाहन सवारों द्वारा अगवाकर लोगों का खून निकाला जा रहा है। खून निकालने के रहस्य से उस समय पर्दा उठा। जब अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर एक किशोर अपने घर पहुंचा। सुबह अगवा हुआ किशोर शाम तक घर पहुंचा। परिवार के लोग किशोर की आपबीती सुनकर भयभीत हैं। खून निकालने वाले गिरोह के चंगुल से छूटकर घर लौटे किशोर ने बताया कि दो दिसंबर की सुबह वह किसी काम से जा रहा था। जैसे ही मुख्य सड़क पर पहुंचा तो एक कार में सवार चार लोग उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर कुछ सूंघा दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। करीब दो घंटे बाद किशोर को जब होश आया तो वह रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ी एक एबुलेंस में अपने को पाया। भीतर एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था। उसका खून निकाला जा रहा था। भयभीत किशोर धीरे से दरवाजा खोलकर बाहर निकला और देर शाम को घर पहुंच गया। जिस दिन किशोर गायब हुआ था। उसी दिन मुबारकपुर थाने के पूरा दीवान मुहल्ला निवासी युवक मो. आरिफ पुत्र ऐनुलहक भी गायब है। परिवार के लोग चार दिसंबर को मुबारकपुर थाने में गुमशुदगी लिखवाई है। पर आज तक उसके बेटे का कोई पता नहीं चला। इसीक्रम में पांच दिसंबर की सुबह रौनापार थाना क्षेत्र के रहने वाले 13 वर्षीय किशोर को पिकअप सवार बदमाशों ने अगवा किया था, लेकिन किशोर ने गाड़ी से कूद भाग निकला। आए दिन युवक, युवती, किशोर और किशोरियों आदि के गायब होने की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस सिर्फ केस दर्ज कर मौन साध जा रही है।
विज्ञापन


इनका अब तक नहीं लगा सुराग
आजमगढ़। एसपी कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2018 में अब तक कुल 18 वर्ष से कम उम्र के 22 किशोरियां गायब हुई। जिसमें से छह का अब तक कोई पता नहीं चला। जबकि 18 से कम उम्र के छह पुरुष गायब हैं। जिसमें से सिर्फ एक मिला है। पांच अभी भी गायब हैं। इसके अलावा 18 वर्ष से अधिक उम्र की 124 युवती/महिला गायब हैं। जिसमें से 101 मिल गई हैं। जबकि 23 अभी भी लापता हैं। जबकि 18 वर्ष से अधिक उम्र के 71 युवक/पुरुष गायब हैं। जिसमें से 45 मिले हैं। जबकि 26 अभी भी लापता हैं।

यह बहुत ही गंभीर मामला है। घर वापस लौटने वालों से क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के जरिए पूछताछ कराई जाएगी। यदि मानव तस्करी की बात सामने आती हैं तो गिरोह का पता लगाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविशंकर छवि, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें