फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने वार्ड ब्वाय को पीटा

Thu, 29 Sep 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
थाना सिविल लाइन में साथी कर्मचारियों के साथ मौजूद वार्ड ब्वाय विशाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल की पैथालॉजी में एक महिला ने वार्ड ब्वाय को चप्पलों से पीट दिया। इससे नाराज पैथालॉजी कर्मियों ने हड़ताल कर दी। पुलिस महिला और वार्ड ब्वाय को थाने ले गई जहां लंबी पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस दौरान जिला अस्पताल में तीन घंटे तक ब्लड टेस्ट सहित अन्य जांचें नहीं हो पाईं। मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जिला अस्पताल की पैथालॉजी में एक महिला जांच के लिए लाइन में लगी थी। तभी अस्पताल का एक कर्मचारी एक परिचित मरीज को लैब लेकर पहुंचा और बीच में ही उसकी जांच शुरू कर दी। इस पर वहां मौजूद महिला ने विरोध शुरू कर दिया और वार्ड ब्वाय विशाल तिवारी पुत्र स्व अनुराग तिवारी से उसकी कहासुनी हो गई। महिला ने उसे चप्पलों से पीट दिया। घटना से नाराज पैथालॉजी कर्मियों ने मामले की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस महिला और वार्ड ब्वाय को थाने ले गई।
पैथॉलाजी कर्मी सिविल लाइन थाना पहुंच गए। वह महिला के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कराने की बात पर अडे़ रहे। वहीं महिला वार्ड ब्वाय पर गाली गलौच करने का आरोप लगाती रही। थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को काफी देर तक समझाया। जिसके बाद अस्पताल कर्मी राजी हुए। दोपहर तीन बजे के बाद कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और हड़ताल समाप्त कर पैथालॉजी में दुबारा जांच कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें