फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
muslim in jail - फोटो : muslim in jail
विज्ञापन
लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुरा में दस दिन पूर्व नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खेती बेचने की बात पर पति-पत्नी में तकरार हुई थी।
विज्ञापन

 ग्राम जैतपुरा में 25 अक्टूबर की देर शाम प्रवीन अवस्थी पुत्र रमेश अवस्थी की पत्नी वंदना (20) की संदेहजनक स्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के मायके के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन इससे पूर्व ही पति शव छोड़कर मौके से भाग गया। मृतका के पिता लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी निवासी ग्राम ईकरी थाना लवेदी ने पुत्री की हत्या के मामले में अतिरिक्त दहेज की मांग करने का आरोप लगा पति प्रवीन, ससुर रमेश और सास रूपा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लवेदी थानाध्यक्ष सुशील कुमार योगी को मुखबिर से सूचना मिली की घटना का मुख्य आरोपी प्रवीन बकेवर चौराहे पर खड़ा है। आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी भरथना शिवराज सिंह ने उससे पूछताछ की। उसने बताया कि शादी करने के एवज में उसके ससुर ने आठ बीघा खेती पहले ही अपनी पुत्री वंदना के नाम करा ली थी। शादी कराने वाले मध्यस्थ ने उससे शादी कराने के बदले 40 हजार रुपये लिए थे। एक माह पूर्व उसने पत्नी के नाम बैनामा की गई जमीन वापस अपने नाम करा ली। शादी का कर्जा उतारने के लिए उसने वही जमीन शर्तिया बैनामा कर एक लोगों से कर्जा ले लिया। विरोध कर पत्नी ने झगड़ा किया तो उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने माता-पिता को निर्दोष बताया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। सीओ भरथना ने बताया कि युवती की हत्या के पीछे जमीन का विवाद कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें