फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चेकिंग दल पर ग्रामीणों ने बोला हमला

Fri, 24 Mar 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : प्रतीकात्‍मक
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महतुआ में बिजली चेकिंग करने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।  कर्मचारी चेकिंग बीच में ही छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने उनकी बाइकोें में भी तोड़फोड़ कर दी। कर्मचारियों ने वसूली का 15 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम महतुआ में बिजली विभाग का वसूली कैंप लगा था। अवर अभियंता चितभवन मान सिंह टीम के साथ गांव में चेकिंग करने निकले। उनके साथ लिपिक यशवीर सिंह, लाइन स्टाफ के अजय कुमार, विजय कुमार और सुनवेद भी थे। टीम बकायेदारों के कनेक्शन कटवाने की कार्रवाई करने लगी। कनेक्शन कटने पर लोग भड़क उठे। ग्रामीणों का आरोप था कि चेकिंग टीम कनेक्शन काटने के नाम पर अवैध वसूली कर रही थी। कनेक्शन काटने को लेकर ही विवाद हो गया। ग्रामीणों ने कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की और मारपीट कर दी। अचानक हुए इस हमले से बिजली कर्मचारी अपनी दो बाइकें वहीं छोड़कर चितभवन विद्युत उपकेंद्र पर भागकर पहुंचे। 100 नंबर डायल करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर बिजली कर्मचारियों ने रोष जताया। अवर अभियंता ने इकदिल थाने में तहरीर दी है। एसओ इकदिल ने बताया कि बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट की शिकायत आई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें