फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चुराकर ले जा रहा वाहन पलटा

Sat, 02 Apr 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी में भैंस चुराने के लिए लाया गया वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के बादरीपूठ गांव में शुक्रवार को घर के बाहर से भैंस चोरी कर ले जा रहे बदमाशों का वाहन पलट गया। गांव वालों के जागने पर चोर वाहन छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मवेशियों को गांव वालों को लौटा दिया और एक भैंस, चार बकरी समेत वाहन थाने ले आई। वाहन नंबर के आधार पर पुलिस बदमाशों का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन

 बदरीपूठी गांव निवासी राम नरेश की भैस घर के बाहर खूंटे से बंधी थी। बदमाशों ने सुबह लगभग चार बजे भैंस को खोला और वाहन में लाद लिया। 

जब दूसरी भैंस लादने का प्रयास कर रहे थे तभी राम नरेश को भैंस की तेज  आवाज सुनाई दी।  राम नरेश ने घर के बाहर  देखा तो छह सात लोग भैसों को गाड़ी में लाद रहे थे। राम नरेश ने छत पर चढ़कर गांव वालों को आवाज लगाई।  इसी बीच किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। गांव वालों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन चोर एक भैंस को ही गाड़ी में लेकर भागे। गांव वालों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया।  चोरो की गाड़ी जैसे ही गांव के बाहर आई सामने से  पुलिस जीप आती दिखाई दी। 

वाहन को तेज गति में मोड़ने की  कोशिश में सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी।  वाहन छोड़ सभी चोर फ रार हो गए।  वाहन में पुलिस को दो भैंसे और चार बकरी मिली। पुलिस ने रामनरेश की भैस कागजी करवाई कर सपुर्द कर दी।  अभी तक एक भैस और चार बकरियों की चोरी की सूचना नहीं आई है।  इन पशुओं थाने में ही रखा गया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें