फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, मौत

Thu, 23 Aug 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बकेवर थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित गांव सराय मिट्ठे के पास मंगलवार की शाम बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार ढाबा मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।   
विज्ञापन


बसरेहर थाना क्षेत्र के लोहरई गांव निवासी मंगल सिंह (30) अपने रिश्तेदार प्रमोद कुमार निवासी सुनवर्षा के साथ ढाबा चलाता था। मंगलवार की शाम को वह इटावा जाने के लिए ढाबे से निकला था। गांव सराय मिट्ठे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसकी बाइक पर लिखे कृष्णा ढाबा के आधार पर इसकी सूचना परिजनों को दी। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें