फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीन सफाईकर्मियों को रौंदा

Tue, 08 Jan 2019 11:23 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजन। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हेलमेट नहीं लगाए होना और एक बाइक पर ट्रिपलिंग करना तीन सफाई कर्मचारियों के लिए काल साबित हुआ। सिविल लाइन थाने के कचौरा रोड पर हरचंद्रपुरा गांव के पास मंगलवार दोपहर को ट्रक ने बाइक से आ रहे तीन युवकों को रौंद दिया। एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान और तीसरे की सैफई मेडिकल कालेज ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा करवा दिया है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला अस्तल निवासी अमर उर्फ ठाकुर (26) पुत्र संतोष भारती अपने साथी पेचन लोधी निवासी राजू (30) पुत्र भगवान दास और पंसारी टोला निवासी चिंटू (25) पुत्र मनोज कुमार के साथ एक बाइक पर कुछ काम निपटाकर कचौरा से इटावा लौट रहे थे। कचौरा रोड पर गांव हरचंद्रपुरा के पास सामने से आए एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं लगाए होने से तीनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। चिंटू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर उप निरीक्षक जय प्रकाश मय फोर्स के  मौके पर पहुंचे और सभी को जिला अस्पताल लाई। यहां डॉक्टरों ने चिंटू की मौत की पुष्टि कर दी।

राजू ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में ही दम तोड़ दिया, जबकि अमर को डाक्टरों ने सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पर, अमर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। शव देखकर वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा करवा दिया, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें