फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शातिर चोर पकड़े गए, छह बाइक, तीन स्कूटी मिली

Wed, 04 Apr 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए बाइक चोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जसवंतनगर। कचौरा रोड से थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर छह बाइक, तीन स्कूटी सहित लॉक तोड़ने, दुकानों के शटर तोड़ने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि चोरी की बाइक फिरोजाबाद में बेचते थे।

विज्ञापन


वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवशंकर ने बताया कि कचौरा रोड की ओर से बाइक से दो लोग आ रहे थे। संदिग्ध लगने पर उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह गौतम, उपनिरीक्षक जगपाल सिंह ने दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ मेें उन्होंने अपना नाम संत कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी दिवरासपुर अजीतमल जिला औरैया व श्याम कुमार पुत्र रामौतार निवासी बनीधनगर अजीतमल औरैया बताया। चोरों ने बताया कि वह बाइक चुराते हैं। चोरी के बाद बाइकों को कचौरा पुल के समीप झाड़ियों में छुपा देते हैं। पुलिस दोनों को वहां ले गई तो रखवाली कर रहा दीपेंद्र पुत्र महावीर सिंह निवासी दिवरासपुर अजीतमल औरैया भाग गया। पुलिस ने दोनों चोरों के निशानदेही पर 5 बाइकें, 3 स्कूटी झाड़ियों में बरामद कीं। जिस बाइक पर दोनों सवार थे वह औरैया के एक वकील की बताई गई है। चोरों ने औरैया कोतवाली के समीप से उसे चोरी किया था। थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। इन पर अन्य थानों पर भी मुकदमे दर्ज हैं।  यह चोर बाइकें चुराकर फिरोजाबाद में बेचा करते थे। बाइकों के बेचने के लिए किसी वाहन की तलाश में वह कचौरा रोड की तरह आ रहे थे तभी पुलिस के चंगुल में आ गए। दोनों ने अन्य साथियों की मदद से फफूंद तथा दिबियापुर में मोबाइल की दुकानों से सौ से ज्यादा मोबाइल चुरा चुके हैं। इसकी जांच की जा रही है। बताते हैं कि पुलिस को काफी समय बाद एक बड़ी सफलता हासिल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें