फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा चक्की से दो को दबोचा

Sun, 27 Nov 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
भरथना पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुरा वैशौली में एक आटा चक्की से भारी मात्रा में बिजली का तार, एक देसी रायफल, तमंचा समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन

 थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार माहौर ने बताया कि ग्राम भानपुरा वैशौली में एक आटा चक्की पर छापेमारी की। वहां बिजली विभाग का चोरी किया गया एल्युमिनियम का तार, एक कटी हुई बाइक के साथ ग्राम भानपुरा वैशौली निवासी राजू उर्फ राघवेंद्र पुत्र मुंशीलाल यादव, इंद्रपाल पुत्र सुरेश चंद्र यादव को धर दबोचा। जिनमें राजू उर्फ राघवेंद्र के पास से एक देसी रायफल 315 बोर व दो कारतूस, इंद्रपाल  के पास से एक देसी तमंचा 315 बोर व दो कारतूस बरामद किए। थाना प्रभारी ने बताया कि चक्की के बाहर खड़ी दो बाइकों को कब्जे में लिया गया था।  जिन्हें जांच के बाद छोड़ दिया गया। आरोपियों ने सिपाही गवेंद्र के हाथ में काट लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि राजू थाना बकेवर से चोरी के आरोप में 2013 में जेल जा चुका है। छापेमारी के दौरान साम्हों चौकी प्रभारी रामबाबू सिंह, दरोगा हुकुम सिंह, सिपाही  धर्मेंद्र सचान, अंकित कुमार, अनिल प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें